Search

 
 
 

बोकारो : बेबी देवी को मिल रहा जनता का भरपूर समर्थन : मंत्री हफीजुल

 
मंत्री हफीजुल हसन का जैनामोड़ में हुआ स्वागत
Kasmar (Bokaro) : झामुमो की ओर से जैनामोड़ फोरलेन चौक में 23 अगस्त को झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन का स्वागत किया गया। झामुमो जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी व आजाद अंसारी ने मंत्री को बुके देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी को अपार समर्थन मिल रहा है, उनकी जीत निश्चित है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में जो विकास कार्य हो रहा है और स्वर्गीय जगन्नाथ महतो के नेतृत्व में जो डुमरी में विकास कार्य हुए हैं, इसको देखकर जनता में बेबी देवी के पक्ष में जबरदस्त समर्थन दिख रहा है. स्वागत समारोह में सोमर मुंडा, बाबूलाल हांसदा, जयंत प्रकाश, शंकर मरांडी, अशोक मुर्मू, राजाराम सोरेन, तुलसी मरांडी, जगदीश मरांडी, बाबू चांद सोरेन, शंकर शरण, फुलेश्वर मुर्मू, आशिक अंसारी, खलील अंसारी, अकबर अंसारी, सफीक अंसारी, जावेद अंसारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=738105&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : गौरीग्राम के पास दामोदर नदी में मिला धनबाद के किशोर का शव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही