Search

बोकारो : बाइसी मुस्लिम वेलफेयर कमेटी का चुनाव 24 सितंबर को

मतदान में 75 गांवों के सदस्य लेंगे हिस्सा

Bokaro : बाइसी मुस्लिम वेलफेयर कमेटी, बोकारो का चुनाव 24 सितंबर को होगा. समिति के सदस्यों ने 22 सितंबर को बैठक कर इसकी जानकारी दी. कहा कि कमेटी का गठन 1937 में सूफी हजरत दाता कुर्बान अली शाह बाबा ठन किया था. उसके बाद से कमेटी सक्रिय है. 24 सितंबर को होने वाले चुनाव में सदस्य   सुबह 8 बजे से दिन के 3 बजे तक वोटिंग के जरिए कार्यकारिणी का चयन करेंगे. उसी दिन शाम में वोटों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी. करीब 23 वर्षों बाद हो रहे चुनाव में 75 गांवों के डेलिगेट्स हिस्सा लेंगे. 9 पदों में से तीन के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं. बाकी 6 पदों के 23 उम्मीदवार मैदान में हैं. बैठक में चुनाव समिति के सदस्य मोहम्मद अताउल्लाह अंसारी, नजरुल शहबाज, सुलेमान अंसारी, अब्दुल रजाक अंसारी, मंजूर आलम, जमाल अख्तर, अयूब अंसारी, सरफराज अंसारी, लाल मोहम्मद अंसारी, मुबारक अंसारी, नोमान अंसारी, खुर्शीद आलम, जमालुद्दीन अंसारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/49-employees-of-operation-garage-department-of-bokaro-steel-plant-promoted/">बोकारो

स्टील प्लांट के ऑपरेशन गैरेज विभाग के 49 कर्मचारियों की हुई पदोन्नति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//