Search

 
 
 

बोकारो : 29 को बकरीद, सुबह 6:30 से पढ़ी जाएगी नमाज

 
Bokaro : जिले में बकरीद की तैयारी शुरू हो गई है. उकरीद मोड़ के रहने वाले रिजवान उल होदा ने बताया कि 29 जून को बकरीद मनाई जाएगी. ईद-उल-अजहा नमाज के लिए शहर की मस्जिद और ईदगाह कमेटियों ने नमाज के समय की घोषणा कर दी है. अधिकांश मस्जिदों में नमाज का समय सुबह 7 बजे का रखा गया है. चास में बने नए मस्जिद ताजू सरिया मस्जिद में सबसे पहले सुबह 6:30 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी. रिजवान उल  होदा ने बताया कि बारिश होने पर नमाज के समय में बदलाव हो सकता है. [caption id="attachment_680374" align="alignnone" width="283"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/RIZWAN-283x300.jpg"

alt="" width="283" height="300" /> रिजवान उल होदा, स्थानीय मौलाना[/caption]

                  पुलिस बल की रहेगी तैनाती

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की नमाज को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी. साथ ही कमेटियों की ओर से शांति और भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील की गई है.

        मस्ज़िद और ईदगाहों में नमाज का समय तय

रजा जमा मस्जिद सिवनडीहन में सुबह 7 बजे, ईदगाह मैदान, उकरीद में सुबह 7:30 बजे, ताजु सरिया मस्जिद में सुबह 6:30 बजे, नूरी मस्जिद, भर्रा में सुबह 7:15 बजे, ईदगाह मैदान, धनघरी में सुबह 7:15 बजे, जामा मस्जिद, भर्रा मेंसुबह 7 बजे, गौसिया मस्जिद, भर्रा में सुबह 7 बजे, मखदुमपुर मस्जिद में सुबह 7 बजे, गौस नगर में सुबह 7 बजे और मिल्लत नगर में 7 बजे नमाज का समय निर्धआरित किया गया है. यह">https://lagatar.in/bokaro-khelo-jharkhand-competition-will-start-in-the-district-from-july-15/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : ज़िले में 15 जुलाई से शुरू होगी खेलो झारखंड प्रतियोगिता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही