Search

 
 
 

बोकारो :  दो मंजिला मकान का छज्जा गिरा,बाल बाल बचे लोग

 
Bokaro :  मॉनसून  की पहली बारिश में ही बीएसएल के क्वार्टर का छज्जा गिर गया.हालांकि इस घटना में  किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मालूम हो कि बोकारो स्टील प्लांट के डीएनडव्लू के कर्मचारी रउफ अंसारी के आवंटित क्वार्टर  सेक्टर 12ए0/2187 पर तीन और दो तल्ले का छज्जा गिर गया है. जिससे उनके आउट हाउस का सीट टूटकर गिर गया. ऊपर का सारा मलवा घर के अंदर आ गया.संयोग है कि  इस घटना में उस वक्त घर में रह रही उनकी पत्नी और बेटी बाल बाल बच गयी. इसे भी पढ़ें-रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-international-yoga-day-celebrated-in-pvunl/">रामगढ़:

PVUNL में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बीएसएल क्वार्टर की दीवार और छज्जे की हालत इतनी बुरा है कि मॉनसून की पहली बारिश भी यह जर्जर भवन सह न सका.गिरे हुए छज्जे को देखने से मालूम  होता कि काफी कम मात्रा में सीमेंट का प्रयोग किया गया है. छज्जे को बीम से जोड़ा तक नहीं गया है. जिसके कारण छज्जा गिरा है. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/pm-narendra-modi-will-visit-deoghar-on-july-12-will-inaugurate-the-airport/">देवघर

दौरे पर 12 जुलाई को आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन बीएसएल को इसे गम्भीरता से लेकर सभी आवासों के छज्जों को मजबूत कराना चाहिये, अन्यथा आगे जान माल की क्षति हो सकती है.सेक्टर 12ए0/2188 में रहने वाले पड़ोसी,  जनता मजदूर सभा के महासचिव साधु शरण गोप ने कहा कि क्वार्टर के निर्माण की गुणवत्ता काफी खराब है. वहीं बीएसएल के क्वार्टर का मेन्टेनेन्स भी खराब है. इसका मुख्य कारण है कि सिड्यूल रेट से आधी दर पर निविदा दी जा रही है. जिसके कारण सही काम नहीं होता है.   [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही