Search

 
 
 

बोकारो : बालीडीह पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

 

चोरी गई दो बाइक भी बरामद

Bokaro : जिले की बालीडीह थाना पुलिस ने 25 अगस्त को बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को चोरी की बाइक के साथ दबोचा. थाना प्रभारी राम प्रवेश कुमार ने बताया कि धनबाद के दुबराजडीह निवासी सुभाष सिंह की बाइक संख्या (JH10AW-5165) चोरी हो गई थी. बालीडीह के छतनीटांड़ में सिंटी कुमार के घर छापेमारी उक्त बाइक बरामद की गई. वहीं सोनू कुमार के घर छुपाकर रखी गई बाइक संख्या JHO 9AD-1445 को भी पुलिस ने बरामद कर लिया. यह बाइक सेक्टर 2 निवासी सोनू सिंह के घर के पास से चोरी हुई थी. दोनों युवकों ने बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. छापेमारी में बालीडीह ओपी प्रभारी अशोक पासवान, एसआई अनुज कुमार, निखिल आनंद आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-sveep-cell-took-out-voter-awareness-rally-in-dumri/">गिरिडीह

: स्वीप कोषांग ने डुमरी में निकाली निकाली मतदाता जागरूकता रैली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही