Search

 
 
 

बोकारो : ईद, सरहुल, रामनवमी पर भड़काऊ गाना बजाने पर रोक

 

डीसी-एसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक में दिए निर्देश

Bokaro : बोकारो डीसी विजया जाधव व एसपी पूज्य प्रकाश ने ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. अश्लील व भड़काऊ गाना बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी.इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. साथ ही लोगों से त्योहार शंति व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. ईद व सरहुल 11 अप्रैल को, जबकि रामनवमी 17 अप्रैल को है. बैठक में तीनों त्योहारों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. डीसी ने कहा कि सभी बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी अलर्ट मोड में रहें. जहां शांति समिति की बैठक नहीं हुई है, वहां जल्द कराएं. आपत्तिजनक व अश्लील गाना बजाने पर रोक रहेगी. अखाड़ा दल अपने वोलेंटियर्रस के नामों की सूची, उन्हें अलग टी सर्ट, पहचान पत्र आदि जारी करेंगे. जुलूस में घातक हथियार लेकर चलने पर रोक रहेगी. जुलूस निर्धारित रूट से निकलेगा और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. सभी अखाड़ों की वीडियोग्राफी होगी. बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, चास अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सभी डीएसपी, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-contract-laborer-dies-in-accident-at-electro-steel-plant/">बोकारो

: इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में दुर्घटना में ठेका मजदूर की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही