Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बैंकों को एक लाख से अधिक के ट्रांजेक्शन की देनी होगी जानकारी समेत 4 खबरें

Advertisement
Advertisement

लोकसभा चुनाव को लेकर अपर नगर आयुक्त ने बैंक अधिकारियों संग की बैठक

Bokaro : लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बोकारो की डीसी विजया जाधव के निर्देश पर चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त  सौरव कुमार भुवानिया ने गुरुवार को संयुक्त आयकर आयुक्त, सहायक उत्पाद आयुक्त व सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. अपर नगर आयुक्त बैंकों के अधिकारियों को डीसी की ओर से दिए गए प्रपत्र में नियमित जानकारी देने का निर्देश दिया. कहा कि चुनाव के दौरान  संदिग्ध लेन-देन व 1 लाख रुपये से अधिक संदेहास्पद कैश निकासी या जमा किए जाने पर इसकी जानकारी देनी होगी. साथ ही उम्मीदवार या उसके परिवार का कोई सदस्य यदि एक लाख रुपये से अधिक की निकासी या जमा करता तो इसकी सूचना सीईओ की वेबसाइट पर उपलब्ध शपथ पत्र में सूचना उपलब्ध करानी होगी. चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा बैंक से अधिक पैसे की निकासी करने पर यदि बैंक को यह लगे कि निकाले गए पैसे का उपयोग मतदाताओं को लुभाने में किया जा रहा है, तो अविलम्ब इसकी सूचना देनी होगी. 10 लाख रुपये या इससे अधिक के कैश लेन-देन होने पर भी डीसी के साथ-साथ संयुक्त आयकर आयुक्त व व्यय लेखा कोषांग को इसकी सूचना दें. बैठक में

दो दिनों में शस्त्रों का सत्यापन नहीं कराने पर रद्द होगा लाइसेंस

Bokaro : लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो जिला प्रशासन ने जिले के सभी लाइसेंसी शस्त्र धारकों को अपने शस्त्र व कारतूस का नजदीकी थाना में सत्यापन कराने का निर्देश दिया है. डीसी विजया जाधव के निर्देश पर जिला शस्त्र दंडाधिकारी ने इससे संबंधित पत्र जारी किया है. पत्र में कहा गया है कि जिन शस्त्रधारकों ने अब तक अपना शस्त्र सत्यापन के लिए थाना में जमा नहीं किया है, वे दो दिनों के अंदर  शस्त्र व कारतूस थान में जमा कर दें. निर्धारित समय तक शस्त्र व कारतूस जमा नहीं करने पर उनके शस्त्र का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है.

एसएचजी की महिलाओं ने लिया मतदान करने का संकल्प

Bokaro : चास नगर निगम सभागार में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया. अपर नगर आयुक्त सौरव भुवानिया व नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग प्रभास दत्ता ने एसएचजी की महिला मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई. सबने लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. साथ ही लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और दूसरो को भी प्रेरित करने की अपील की. अपर नगर आयुक्त ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. शिक्षा, खेलकूद, तकनीक व राजनीति के क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं है वे बूथ पर जाकर बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं.

सांसद ने कोर्ट परिसर में किया महिला कॉमन रूम का उद्घाटन

[caption id="attachment_856831" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/pn-singh.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महिला कॉमन रूम का उद्घाटन करते सांसद पीएन सिंह[/caption] Bokaro : धनबाद के सांसद पीएन सिंह व बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने गुरुवार को बोकारो कोर्ट स्थित अधिवक्ता संघ परिसर में महिलाओं के लिए नव निर्मित कॉमन रूम का उद्घाटन किया. इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स नेशनल काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता रणजीत गिरि ने सांसद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. उन्होंने सांसद से बोकारो सिविल कोर्ट से चंद्रपुरा, दुगदा व नावाडीह थाना को जोड़ने की मांग की. जिस पर विधायक एवं सांसद ने पहल करने का आश्वासन दिया. महिला कॉमन रूम का निर्माण सांसद मद से 15 लाख की लागत से किया गया है. मौके पर बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी, प्रभारी महासचिव महेश चौधरी, कोषाध्यक्ष सोमनाथ शेखर, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, हरिप्रकाश सिंह, अनिमेष चौधरी, नवीन कुमार, संपूर्ण चंद्र लायक, नवीन कुमार, श्रृष्टिधर सिंह, अतुल कुमार, प्रेम कुमार, माया सिंह, संजय कुमार, मृत्युंजय मलिक समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-election-management-committee-meeting-babulal-gave-mantra-of-victory/">धनबाद

: भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, बाबूलाल ने दिया जीत का मंत्र 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही