Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बैरिकेड लगा जबरन चंदा वसूली पर रोक लगाने का निर्देश समेत 2 खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement

सरस्वती पूजा को लेकर डीसी-एसपी ने की बैठक, दिए निर्देश

Bokaro : बोकारो जिले में सरस्वती पूजा पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीसी कुलदीप चौधरी व एसपी प्रियदर्शी आलोक ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की. डीसी व एसपी ने कहा कि शहर से लेकर हर गांव व टोले में सरस्वती पूजा का आयोजन होता है. कई जगहों पर मेले भी लगते हैं. सभी बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में त्योहार के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभी संभव तैयारी करें. कितने स्थानों पर पूजा का आयोजन हो रहा है व पूजा समिति के पदाधिकारियों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं. एसपी प्रियदर्शी आलोक ने सभी थाना प्रभारियों को पर्व को लेकर जारी एसओपी का पालन करने का निर्देश दिया. कहा कि बैरिकेड लगाकर जबरन चंदा वसूली पर रोक लगाएं और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें. वहीं, डीसी ने चास व बेरमो एसडीओ को निगरानी रखने का निर्देश दिया.

बेरमो के मजदूर नेता अनुराग कुमार सिंह का वाराणसी में निधन

[caption id="attachment_845228" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/anurag.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अनुराग कुमार सिंह की फाइल फोटो[/caption] Bermo : बेरमो कोयलांचल के जाने-माने मजदूर नेता स्वर्गीय छविनाथ सिंह के छोटे पुत्र अनुराग कुमार सिंह उर्फ शैंपू का वाराणसी में निधन हो गया. अनुराग कुमार सिंह इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) के ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष थे. निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया. उनकी मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था. यूनियन के लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. ढोरी क्षेत्रीय सचिव मंगरा उरांव ने कहा कि शैपू सिंह का निधन यूनियन के लिए अपूर्णीय क्षति है. उनके निधन पर इंटक नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, कमल दुबे, इसराफिल अंसारी, वरुण सिंह, उदय प्रताप सिंह, मिथिलेश दुबे, आशुतोष सिन्हा, मुन्ना मिश्रा, मनोज ठाकुर, गुरु प्रसाद, जीतेंद्र यादव, संतोष कुमार, मो असगर, बबन कुमार रजक, देवनंदन चौहान आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है. यह भी पढ़ें : इंटेकवेल">https://lagatar.in/2-new-motors-installed-in-intake-well-mla-dr-lambodar-inaugurated-it-and-two-news-from-bermo/">इंटेकवेल

में लगे 2 नए मोटर, विधायक डॉ. लंबोदर ने किया उद्घाटन समेत बेरमो की दो खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही