स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Bokaro : अप्रैल महीने में ही लू एवं गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई है. इस मौसम में बच्चों से लेकर वृद्धजन को बेहोशी, मांसपेशियों में जकड़न, मिर्गी का दौरा, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, अधिक पसीना आना, कमजोरी, चक्कर आना, सांस व दिल की धड़कन तेज होना, उल्टी आना आदि परेशानी हो सकती है. स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने आमजनों को लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है. खानपान से लेकर आवाजाही करने में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है. इस बाबत शुक्रवार को डीसी विजया जाधव ने कहा कि अचानक से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है. लू और अधिक गर्मी को देखते हुए जिलेवासी सावधानी बरतें. जिले के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. जरा सी असावधानी और लापरवाही लू की चपेट में आने का कारण हो सकता है, इसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं. इसलिए जिलेवासी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का अनुपालन करें. डीसी ने किसी भी तरह की स्वास्थ्य परेशानी होने पर तत्काल निकटतम उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडल अस्पताल, सदर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकों से संपर्क करने को कहा है. सभी केंद्रों में पर्याप्त मात्र में ओआरएस पाउडर व अन्य जरूरी दवाएं उपलब्ध है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि गर्म हवाओं के कारण शरीर में पानी की कमी, उल्टी, तेज बुखार, कमजोरी, सिर दर्द, चक्कर आना, हृदयघात, मस्तिष्कघात कार्डियोवैस्कुलर जटिलता आदि लक्षण दिख सकते हैं. ऐसे लक्षण दिखने पर मरीज को समय-समय पर ओआरएस का घोल पिलाते रहना चाहिए. ऐसे लक्षण वाले मरीज गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ज्यादा पानी पीएं, घर से बाहर निकलें तो खुद को कवर करके ही निकलें, लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें, अगर उनके शरीर के कपड़े तंग हो तो उसे ढीला कर दें अथवा हटा दें, ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोछें या ठंडे पानी से नहलाएं, लू लगे व्यक्ति की हालत में एक घंटे तक सुधार न हो, तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/half-a-dozen-cases-have-been-registered-against-land-scammer-vicky-jaiswal-hires-a-female-bouncer-to-take-over-the-land/">जमीनका गोरखधंधा करने वाले विक्की जायसवाल पर दर्ज हैं आधा दर्जन केस, जमीन कब्जाने के लिए रखता है महिला बाउंसरों की टीम [wpse_comments_template]
Leave a Comment