Ranchi : जेएससीए अंतर जिला महिला सीनियर वनडे टूर्नामेंट में मंगलवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम ओवल ग्राउंड में रामगढ़ और बोकारो के बीच मैच खेला गया. मुकाबले में बोकारो ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रामगढ़ की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 110 रन बनाए. रामगढ़ की ओर से प्रतीक्षा कुमारी दुबे ने संघर्ष करते हुए 50 रनों की पारी खेली. बोकारो की कप्तान अनुजा अरुण पाटिल ने 4 विकेट झटके, वहीं रिनी बर्मन और प्रीति कुमारी को 2-2 विकेट मिले. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोकारो की टीम ने 21.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. कोमल कुमारी ने 47 और गरिमा सिंह ने 32 रनों की पारी खेलकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया. रामगढ़ की प्रतीक्षा कुमारी दुबे और प्रगति कुमारी को 1-1 विकेट मिले. बोकारो की कप्तान अनुजा अरुण पाटिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें : विभावि">https://lagatar.in/officers-arrived-from-raj-bhavan-to-investigate-financial-irregularities-in-vibhavi-scrutinized-many-documents/">विभावि
में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए राजभवन से पहुंचे अधिकारी, कई दस्तावेजों को खंगाला [wpse_comments_template]
में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए राजभवन से पहुंचे अधिकारी, कई दस्तावेजों को खंगाला [wpse_comments_template]
Leave a Comment