Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो ने रांची को 7 विकेट से दी मात

Ranchi : जेएससीए अंतर जिला महिला सीनियर वन डे टूर्नामेंट के तीसरे दिन जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम मेन ग्राउंड में रांची और बोकारो के बीच खेले गए मुकाबले में बोकारो ने रांची को 7 विकेट से मात दी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रांची की टीम बोकारो की गेंदबाजी के सामने 50 ओवर भी टीक नहीं पाई और 43.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी. पिछले मैच में शानदार पारी खेलने वाली रांची की कप्तान प्रिया कुमारी बिना खाता खोले रन आउट हो गई. टीम की ओर से कुमारी मेघा ने सर्वाधिक 43 रनों की रनों पारी खेली. वहीं मानशी सिंह ने 18 और पल्लवी कुमारी ने 11 रन जोड़े. टीम के बाकी बैटर दहाई का आंकड़ा भी नहीं बना पाए. बोकारो की ओर से प्रीति कुमारी, खुशबू कुमारी, रिनी बर्मन और आरती कुमारी ने 2-2 विकेट झटके. दूसरी पारी में बोकारो की शुरूआत भी अच्छी नहीं हुई. सलामी बल्लेबाज खुशबू बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई. सिमरन कौर और विजेता ने पारी को संभाला और खुशबू कुमारी ने मैच को समाप्त किया. इस दौरान सिमरन कौर ने 22 , विजेता ने नाबाद 31 और खुशबू ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली. रांची की ओर से पल्लवी कुमारी और आरती कुमारी को 1-1 विकेट मिले. अपने ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए खुशबू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें – पांच">https://lagatar.in/campaign-to-kill-five-prize-naxalites-will-be-written-in-golden-letters-dg-crpf/">पांच

इनामी नक्सलियों को मार गिराने वाला अभियान स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा : डीजी सीआरपीएफ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही