Search

 
 
 

बोकारो : 4 जुलाई से श्रावण माह की शुरुआत, शिवालयों में तैयारी शुरू

 
पहले दिन बन रहा तीन शुभ संयोग, भोलेनाथ व मां गौरी की बरसेगी कृपा
Bokaro : 4 जुलाई से श्रावण माह की शुरुआत हो रही है. शिवालयों में श्रावण महोत्सव की तैयारी शुरू है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिव मंदिरों की रंगाई-पुताई की जा रही है. बोकारो सेक्टर-12 स्थित ओंकारेश्वर मंदिर, सेक्टर-9 स्थित नवनाथ मंदिर, चास यदुवंश नगर स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों में श्रावण की तैयारी शुरू है. पंडित श्रवण झा के अनुसार श्रावण का महीना बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना जाता है. इस वर्ष श्रावण का पहला दिन बहुत खास है. इस दिन तीन शुभ संयोग बन रहा है. श्रद्धालुओं पर भगवान शिव और मां गौरी की कृपा बरसेगी. मां गौरी की कृपा से सुहागन महिलाओं को अखंड सौभाग्य, संतान और सुखी दांपत्य जीवन की प्राप्ति होगी. इस वर्ष मलमास के कारण सोमवारी व्रत दो माह करना पड़ेगा. पहली सोमवारी 10 जुलाई को है. दो मास के दौरान कुल आठ सोमवार पड़ेगा.

तिथिवार सोमवारी इस तरह है-

पहली सोमवारी 10 जुलाई को, दूसरी सोमवारी- 17 जुलाई, तीसरी सोमवारी- 24 जुलाई, चौथी सोमवारी- 31 जुलाई, पांचवी सोमवारी- 7 अगस्त, छठी सोमवारी- 14 अगस्त, सातवीं सोमवारी- 21 अगस्त, आठवीं सोमवारी- 28 अगस्त. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686389&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 4 जुलाई को गोमिया में होगा धरना-प्रदर्शन, जनजागरण रथ रवाना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही