Search

 
 
 

बोकारो : कसमार में बंगाली परिवारों ने की भादू की पूजा

 

भाद्र संक्रांति में प्रतिमा की पूजा कर किया गया विसर्जित

Bokaro : कसमार प्रखंड में भाद्र संक्रांति के अवसर पर भादू पर्व 17 सितंबर को धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड के सुरजूडीह, धधकिया, रांगामाटी, बगदा समेत अन्य गांवों में भाद्र संक्रांति पर भादू प्रतिमाओं की स्थापना कर उसकी पूजा-अर्चना की गयी. सोमवार को सुबह सुरजुडीह समेत अन्य गांवों से सटे तालाब, नदी व अन्य जलाशयों में प्रतिमा विसर्जित की गयी. बंगाली परिवार लोक आस्था के इस पर्व को काफी उल्लासपूर्वक मनाया जाता है. सुरजूडीह के पंडित माणिक मुखर्जी ने बताया कि बंगाल के काशीपुर राजा की बेटी भादु की याद में इसे मनाया जाता है. हर साल भाद्र संक्रांति के अवसर पर बंगाली समुदाय के लोग भादु की प्रतिमा बनाकर पूजा-अर्चना करते हैं. गांव की युवतियां भादु की याद में पूरे भादो महीने गीत गाती हैं. संक्रांति के अवसर पर रात्रि जागरण का आयोजन भी किया जाता है. विसर्जन के समय युवतियों ने जाइछो जाइछो जाइछो भादू पेछोन दिके भाइलो ना, पेछोन दिके जोड़ा सोइतीन पान दिले पान खाइयो ना समेत कई गीतों के माध्यम से भादू प्रतिमा को विदाई दी. यह">https://lagatar.in/green-signal-received-from-dgca-bokaro-and-dumka-airports-will-be-inaugurated-in-january-2024/">यह

भी पढ़ें: डीजीसीए से मिली हरी झंडी, बोकारो और दुमका एयरपोर्ट का जनवरी 2024 में होगा उदघाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही