Search

 
 
 

बोकारो : बेरमो : भाजपा ओबीसी संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन आयोजित

 
पीएम मोदी की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराने का निर्णय
Bermo : भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत 16 जून को गोमिया डाक बंगला भवन में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चितरंजन साव की अध्यक्षता में संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन हुआ. इसमें पार्टी के सभी सात मोर्चों के कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहा कि पिछले नौ वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुंखी विकास हो रहा है. देश में दलित, पिछड़ा, आदिवासी, अल्पसंख्यक सहित महिलाओं के विकास के लिए कई कार्य हुए हैं. मोदी सरकार ने जो कार्य नौ साल में किया है, वह सत्तर साल में भी नहीं हुआ है. केंद्र सरकार हमेशा गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है.
भारत के विकास का स्वर्णिम पल : छत्रुराम महतो
पूर्व विधायक छत्रुराम महतो ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक भाजपा महाजनसंपर्क अभियान चला रही है. आधुनिक भारत के विकास के स्वर्णिम पल का इतिहास रचा जा रहा है. आज भारत तेजी से मोदी जी के नेतृत्व में विश्व के शक्तिशाली देशों की श्रेणी आ गया है. कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष भरत यादव, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, डॉ सुरेंद्र राज, प्रह्लाद महतो, देवनारायण प्रजापति, ईश्वर प्रजापति, राजेश वर्णवाल, रोहित यादव आदि ने भी संबोधित किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=669982&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : गोमिया प्रखंड में तीस हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही