Search

 
 
 

बोकारो : 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति

 
Kasmar (Bokaro) : बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति इस बार विधानसभा चुनाव में बोकारो जिले की तीन सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. यह निर्णय रविवार को समिति के अध्यक्ष सह अधिवक्ता संघ तेनुघाट के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. मिश्रा ने कहा कि बेरमो को जिला बनाने के लिए यह जरूरी है कि समिति से जुड़े लोग चुनकर विधानसभा में जाएं और वहां मजबूती के साथ अपनी बातें रखकर बेरमो को जिला बनाने का काम करें. बैठक में गोमिया, बेरमो व डुमरी सीट पर उम्मीदवार उतारने पर सहमति बनी.  गोमिया सीट से संतोष कुमार नायक, बेरमो सीट से कुलदीप प्रजापति या नारायण प्रजापति के नाम पर चर्चा हुई. समिति ने निर्णय लिया कि एक-दो दिनों में उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी. बैठक में समिति के महासचिव वकील कुमार महतो, संयोजक संतोष कुमार नायक, कुलदीप प्रजापति, नारायण प्रजापति, मिथुन चंद्रवंशी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ncp-district-president-umesh-goswami-will-contest-elections-from-nirsa/">धनबाद

: NCP जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी निरसा से लड़ेंगे चुनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही