Search

 
 
 

बोकारो : इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले बेरमो विधायक, श्रमिक हितों पर चर्चा

 
Kathara (Bokaro) : इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बेरमो के विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने हैदराबाद में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी मुलाकात की. अनूप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से श्रमिकों के हितों व मजदूर संगठन आरसीएमयू की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की डॉ रेड्डी ने कहा कि इंटक हमेशा श्रमिकों के अधिकार की रक्षा के लिए काम करती रही है. केंद्र की मोदी सरकार उद्योगों व मजदूरों के खिलाफ फैसले ले रही है. सरकार पब्लिक सेक्टर में आउटसोर्स को बढ़ावा देने पर आमादा है. कांग्रेस सरकार ने निजी कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया था, अब मोदी सरकार राष्ट्रीय कंपनियों का निजीकरण कर रही है. इसके विरोध में देश के मजदूरों को जोरदार आन्दोलन के लिए तैयार रहना होगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष की बातों का समर्थन करते हुए अनूप सिंह ने कहा कि श्रमिक जमात का विश्वास संगठन की ताकत है. कोल इंडिया प्रबंधन ने जिन मुद्दों पर सहमति दी है, उसे अब तक लागू नहीं किया गया है. इंटक उसे जल्द लागू कराएगी. मौके पर आरसीएमयू की केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पिछले लोकसभा चुनाव में धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह भी मौजूद थीं. यह भी पढ़ें : भागलपुर:">https://lagatar.in/businessmans-son-shot-dead/">भागलपुर:

दवा कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही