Search

 
 
 

बोकारो : बेरमो की लक्ष्मी को मिली नई जिंदगी, एक सप्ताह पहले एक्सीडेंट में हुई थीं घायल

 
Bokaro : सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार गुप्ता के प्रयास से बेरमो प्रखंड की जरीडीह पूर्वी पंचायत निवासी लक्ष्मी देवी (71 वर्ष) को नई जिंदगी मिली है. रांची के एक निजी अस्पताल में सोमवार को उनके कुल्हे का सफल ऑपरेशन हुआ. ज्ञात हो कि लक्ष्मी देवी एक सप्ताह पहले बाइक एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. उनके कुल्हे में गहरा जख्म था. इलाज के लिए पास में पैसे नहीं थे. परिजन चिंतित थे कि इलाज के लिए इतने पैसे कहां से लाएंगे. लक्ष्मी देवी की बेटी शोभा कुमारी ने बेरमो के सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार गुप्ता से मिलकर इलाज में मदद की अपील की. विकास गुप्ता की पहल पर लक्ष्मी देवी का आयुष्मान योजना के तहत रांची के निजी अस्पताल में इलाज शुरू हुआ. वहां डॉ अनुज ने उनके कुल्हे का सफल ऑपरेशन किया. अब वह पहले से बेहतर महसुस कर रही हैं. यह भी पढ़ें : लालटेन">https://lagatar.in/tejashwi-panicked-due-to-fear-of-oil-spilling/">लालटेन

से किरासन तेल निकलने के डर से तेजस्वी बौखलाए हुए हैंः प्रशांत किशोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही