Search

 
 
 

बोकारो : टोंडरा, लोदकियारी एवं बगियारी में धूमधाम से मना भोक्ता पर्व

 
Bokaro : बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के लोधकियारी व बगियारी एवं जरीडीह प्रखंड के टोंडरा में भोक्ता पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान शिवालयों में पूजा करने के लिए आसपास के गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे. रात को छऊ नृत्य का आयोजन भी हुआ. बगियारी में कार्यक्रम में गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो भी मौके पर पहुंचे तथा शिवालय में मत्था टेककर क्षेत्र के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की. उन्होंने सभी को भोक्ता पर्व की शुभकामनाएं दी. कहा कि मंडा पर्व झारखंड की संस्कृति का अभिन्न अंग है. यह मूलतः शिव की आराधना से जुड़ी प्रकृति पूजा है. त्योहारों को विकसित करने और प्रकृति को संरक्षित करने की जरूरत है. इधर, लोधकियारी में भी पर्व को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह था. शिवालय में पूजा-अर्चना के लिए आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. रात को पश्चिम बंगाल के बागमुंडी व पुरुलिया के छऊ दल कालकारों ने रातभर कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर पूर्व विधायक बबीता देवी, स्थानीय विधायक डॉ. लंबोदर महतो की धर्मपत्नी कौशल्या देवी, जेबीकेएसएस के संयोजक जयराम महतो व सांसद प्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद थे. सभी ने शिवालय में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की. मौके पर आयोजन समिति के रणदेव कुमार मुर्मू, छत्रु महतो, रामप्रसाद कपरदार, राथू महतो, कालीचरण महतो, शक्तिधर महतो, सुखदेव मुर्मू, रघुनाथ महतो, बार्ली मांझी, आनंद महतो, रंजीत महतो, अखिलेश्वर महतो, शिवनंदन महतो आदि मौजूद थे. इधर, टोंडरा में गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने फीता काटकर छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन किया. बंगाल के छऊ नृत्य दल ने रात भर दर्शकों का मनोरंजन किया. मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव काशीनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष सचिन कुमार महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार महतो, स्थानीय मुखिया मंटूराम मरांडी, सिंहपुर के पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार महतो, डॉ. जीतलाल महतो, नेहरू महतो, नरेश कुमार महतो, नरेश ठाकुर, मिथुन घांसी, भागीरथ महतो, नीरज घांसी, निरंजन महतो, काशीनाथ महतो, बुधु महतो, सुजीत कुमार महतो, रामदास मांझी, राहुल महतो, बुलुराम महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सिंहभूम">https://lagatar.in/joba-manjhi-showed-strength-after-nomination-in-singhbhum/">सिंहभूम

में नामांकन के बाद जोबा मांझी ने दिखाई ताकत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही