Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, नकली शराब फैक्ट्री का हुआ उद्भेदन

Bermo: बोकारो आबकारी विभाग ने पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली में छापेमारी कर 25 अप्रैल की देर रात एक अवैध शराब फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया है. छापेमारी में भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब सहित कच्चा स्पिरिट बरामद किया है. मौके से शराब कारोबारी बिनोद साव सहित शराब निर्माण में लगे पांच लोगों को भी पकड़ा. उत्पाद आयुक्त अरविंद कुजूर ने गुप्त सूचना मिली कि खेतको जंगल में अवैध रूप से नकली विदेशी शराब का निर्माण किया जा रहा है. [caption id="attachment_619689" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-25-at-9.35.32-PM-300x164.jpeg"

alt="" width="300" height="164" /> पकड़े गए लोग[/caption] सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक संजीत देव के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. छापेमारी में भारी मात्रा में नकली शराब सहित शराब बनाने के लिए रखे गए अन्य सामान भी बरामद किया गया है. बरामद नकली शराब की बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये की बताई जा रही है. छापेमारी दल ने फैक्ट्री से 266 पेटी अवैध शराब,1550 लीटर स्प्रिट, चार हज़ार बोतलों के ढक्कन, पांच हज़ार विभिन्न ब्रांडों के लेबल, एक वैन जिसपर शराब व स्प्रिट लदा था. साथ ही एक बोलेरो व दो बाइक भी बरामद किया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=619587&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : नाजायज रिश्ते में पति बन रहा था रोड़ा, प्रेमी मुखिया संग मिलकर पत्नी ने कर डाली थी उसकी हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही