Search

 
 
 

बोकारो : बड़ी चूक : सीएम के हेलीपैड पर उतरा डीजीपी का हेलीकॉप्टर

 
Bokaro : बोकारो में शुक्रवार को उस समय बड़ी प्रशासनिक चूक से अधिकारियों में अफरातफरी मच गई, जब जैप 4 ग्राउंड में सीएम हेमंत सोरेन के लिए बनाये गये हेलीपैड पर डीजीपी का हेलीकॉप्टर लैंड कर गया. जबकि डीजीपी के हेलीकॉप्टर के लिए पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया गया था. जैप ग्राउंड में पुलिस अधिकारी डीजीपी के काफिले का इंतज़ार कर रहे थे. लेकिन जैसे ही डीजीपी का हैलीकॉप्टर लैंड किया तो अधिकारियों को कुछ समझ नहीं आया. तमाम अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे. जैसे ही डीजीपी को हालात का अंदाज़ा हुआ, उनके हेलीकॉप्टर ने पुलिस लाइन के लिए उड़ान भर ली. मामले पर कोई भी आला अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. लेकिन डीजीपी के हेलीकॉप्टर का भटक जाना बड़ी चूक है. दरअसल जैप 4 में पासिंग आउट परेड में सीएम हेमंत सोरेन और डीजीपी नीरज सिन्हा मुख्य अतिथि हैं. यह">https://lagatar.in/bokaro-good-news-mou-signed-again-between-bsl-and-airport-authority/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : गुड न्यूज़ : बीएसएल और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच फिर हुआ एमओयू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही