Search

बोकारो : मिल्क वेन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, तीन घायल

चंदनकियारी-बरमसिया सड़क पर हुआ हादसा, सड़क जाम

Bokaro : चंदनकियारी-बरमसिया मुख्य पथ पर टुमुकटांड गांव में गोवाई नदी पुल के पास अमूल दूध वाहन (JH 10 CQ 0461) ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को चपेट में ले लिया. इसमें एक बाइक सवार नौडीहा गांव निवासी दिवाकर केवट(40) की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक पर सवार नौडीहा गांव निवासी बुलेट रजवार(35), भागवत रजवार(30) और टुंगरीडीह निवासी मिथुन रजवार जख्मी हो गए. तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना 23 सितंबर में दोपहर की है.  दोनों बाइक सवार लोग अपने गांव से चंदनकियारी आ रही थे, जबकि दूध वाहन चंदनकियारी से बरमसिया के रास्ते पुरुलिया  की ओर काफी रफ्तार में जा रहा था. इसी बीच दूध वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दोनों बाइक सवार को चपेट में लेकर भागने लगा, लेकिन जोरदार टक्कर की आवाज होने पर वाहन को छोड़कर कर चालक भाग निकला. घटना स्थल से घायलों को बोकारो शहर भेजा गया. दिवाकर केवट की गंभीर हालत देखते हुए बीजीएच भेजा गया. जहां पहुचते ही उसकी मौत हो गई. वही घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. मृतक के परिजन को मुआवजा के साथ घायलों के बेहतर इलाज की मांग करने लगे. चंदनकियारी और बरमसिया ओपी पुलिस के साथ प्रखंड के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की वार्ता हुई. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. यह">https://lagatar.in/giridih-vinod-bihari-mahatos-birth-anniversary-celebrated/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : विनोद बिहारी महतो की मनाई गई जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp