Search

बोकारो : पिंड्राजोरा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Bokaro : बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थानाक्षेत्र के आजादनगर कुशटांड़ के पास सोमवार को एक बाइक सवार युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान विस्थापित क्षेत्र कुलटांड़ भवानीपुर साईड निवासी लंकेश कुमार (पिता स्व. नुनाराम महतो) के रूप में की गयी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पिंड्राजोरा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक लंकेश कुमार बरमेसिया में एक होटल चलाता था. रविवार को वह अपने घर से बुलेट मोटर साइकिल (जेएच 09 एयू 2719) से होटल के लिए निकला था. इस क्रम में सोमवार को कुशटांड़ के पास उसका शव बरामद हुआ. संभवतः किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस शव व बुलेट बाइक को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-villagers-enraged-after-womans-death-hospital-vandalized/">पलामू

: महिला की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, अस्पताल में तोड़फोड़, थानेदार को लगी चोट (Video)
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//