Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सियालजोरी में पिकअप वैन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल

Bokaro : बोकारो जिले के सियालजोरी-साबडा़ रोड पर सियालजोरी क्षितिज मोड़ के समीप बंधुवाटांड़ में बुधवार को पिकअप वैन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक सनातन कर्मकार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने झामुमो नेता नेमचांद महतो व ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को जीटी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया गया कि चास मुक्सिल थाना क्षेत्र के टुधरी गांव निवासी सनातन कर्मकार अपनी बाइक से चन्दनकियारी चामडा़बाद से अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान बंधुआटांड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी. ग्रामीणों ने भाग रही पिकअप वैन का पीछा कर सुरजुडीह के पास पकड़ा. मौके का फायदा उठाकर चालक भाग निकला. पुलिस पिकअप वैन व बाइक जब्त कर थाना ले गई है. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-crm-team-inspected-borio-chc/">साहिबगंज

: सीआरएम टीम ने बोरियो सीएचसी का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही