Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, अवैध कोयला चोरी में बाइक का उपयोग

Advertisement
Advertisement
Bokaro  : बोकारो पुलिस ने अवैध कोयला ढुलाई और शराब की ढुलाई में चोरी के गाड़ियों का उपयोग होने का खुलासा किया है. बता दें कि बोकारो पुलिस बाइक चोरी की घटनाओं से काफी परेशान हो गई है. पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार छापामारी कर तीन दिनों में दो गिरोह का न केवल भंडाफोड़ किया है बल्कि इन बाइकों का उपयोग कहां होता है इसका भी पुलिस को सुराग मिल गया है. इसके लिए पुलिस द्वारा विशेष योजना तैयार की गई है. इस योजना के तहत चोरों पर अंकुश लगाते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया गया है. बता दें कि इन दिनों फोर व्हीलर गाड़ियां चोरी कर उनका उपयोग बिहार भेजकर अवैध शराब की दुलाई में किया जा रहा है. जबकि बोकारो से जो बाइक चोरी की जा रही हैं, उन बाइकों का इस्तेमाल अवैध कोयला ढुलाई के कामों में किया जा रहा है. इन चोरों को एक बाइक पर 3 से 5 हजार रुपया कोयला चोरी के मास्टरमाइंड माफियाओं द्वारा दी जाती है. बता दें कि लगभग 90 दिनों के अंदर 283 बाइक को चोरों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की है. इसके बाद विशेष कार्य योजना तैयार कर इन चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- रिनपास">https://lagatar.in/the-shortage-of-medicine-in-rinpass-will-be-removed-soon-director-in-charge/">रिनपास

में दवा की किल्लत जल्द दूर होगी : प्रभारी निदेशक

चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

सेक्टर 6 पुलिस इसी निशानदेही पर छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टरमाइंड समेत दो चोरों के विरुद्ध लगातार छापेमारी जारी है. पुलिस ने उम्मीद जतायी है कि फरार चल रहे मास्टरमाइंड के गिरफ्तारी के बाद कई मामलों के उद्भेदन होने की संभावना है. पुलिस बाइक चोरी की घटनाओं को काफी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू किया है. बता दें कि चोरों के इस आतंक से न केवल पुलिस परेशान है बल्कि आम लोगों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि बाइक का उपयोग धनबाद एवं बोकारो जिले के बेरमो-फुसरो के इलाके में किया जा रहा है. रविवार को सिटी थाना प्रभारी दुलड चौड़े के नेतृत्व में चोरी की बाइक के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस इन चोरों के खिलाफ एक्शन में आई है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. दूसरे दिन पुलिस को मिली सफलता के बाद क्यास लगाए जा रहे हैं. पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों में बंद करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. हालांकि बाइक चोरों का गिरोह पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं. पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने मासिक अपराध गोष्ठी में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए विशेष टास्क दिया है. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-ayushman-scheme-almost-closed-in-the-district-hospitals-raised-their-hands-due-to-arrears-of-lakhs/">देवघर

: जिले में आयुष्मान योजना लगभग-लगभग बंद, लाखों के बकाये के चलते अस्पतालो ने किये हाथ खड़े [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही