Search

 
 
 

बोकारो : कसमार में बिनोद बिहारी महतो की मनाई गई जयंती

 

विधायक डॉ लंबोदर महतो समेत दर्जनों लोगों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के खुदीबेड़ा स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा स्थल पर 23 सितंबर को आजसू पार्टी की ओर से बिनोद बाबू की 100वीं जयंती मनाई गयी. मौके पर विधायक डॉ लंबोदर महतो समेत अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र महतो व संचालन प्रखंड सचिव उमेश कुमार महतो ने किया. मौके पर डॉ लंबोदर ने कहा कि बिनोद बाबू झारखंड आंदोलन के प्रणेता और अपने आप में एक संस्था थे. जाति-धर्म से परे उठकर उन्होंने समस्त झारखंडियों के हितों की लड़ाई लड़ी थी. उनके आंदोलन के परिणाम स्वरुप ही अलग झारखंड का सपना साकार हो पाया है. बिनोद बाबू ने पढ़ो और लड़ो का जो नारा दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है. विधायक ने प्रतिमास्थल के सौंदर्यीकरण व 2024 में भव्य समारोह आयोजित करने की घोषणा की. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, आजसू के जिला प्रवक्ता उमेश कुमार जायसवाल, विष्णुचरण महतो, पटेलराम महतो, बानेश्वर महतो, घनश्याम महतो, मनोज महतो, रणदेव मुर्मू, शंकर महतो, जितेश भट्टाचार्य, गुड्डू महतो आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-vehicle-checking-operation-conducted-in-tisri-two-buses-seized/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : तिसरी में चला वाहन जांच अभियान, दो बसें जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही