Search

 
 
 

बोकारो : भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अपर समाहर्ता को सौंपा ज्ञापन

 
सड़क दुर्घटना की बढ़ोत्तरी व सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठाया सवाल
Bokaro : बोकारो में हो रहे सड़क हादसों को लेकर सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा उपाध्यक्ष कमलेश राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के अनुपस्थिति में अपर समाहर्ता सादात अनवर को ज्ञापन सौंपा. भाजपा उपाध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-23 का निर्माण होने पर दुर्घटनाएं कम होनी चाहिए थी लेकिन बीते कुछ समय में दुर्घटनाओं की संख्या काफी बढ़ गई है. प्रतिदिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. बालीडीह के गुड साइड के पास सड़क के विपरीत दिशा में भारी वाहनों के परिचालन की वजह से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. उन्होंने सवाल उठाया कि जिला स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में सहमति के बाद भी अब तक सिवनडीह के पास के कांटा घर क्यों नहीं हटाया गया है. उन्होंने उकरीद मोड़ से आईटीआई तक के सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किया. प्रतिनिधिमंडल में अनिल सिंह, मंजीत सिंह, द्वारिका नाथ सिंह एवं विद्या सागर सिंह शामिल थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-state-head-of-unicef-inspected-the-swang-water-supply-scheme/">बेरमो

: यूनिसेफ के स्टेट हेड ने स्वांग जलापूर्ति योजना का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही