Search

 
 
 

बोकारो : भाजपा नेता आशुतोष दुबे की मां का निधन

 
Talgadia (Bokaro) : भाजपा के वरिष्ठ व चास प्रखंड के पूर्व बीस सूत्री सदस्य आशुतोष दुबे व कान्यकुब्ज आर्ष परिषद शिखर मजलिस बोकारो के पूर्व अध्यक्ष चक्रधर दुबे की माता माधुरी देवी का बुधवार को निधन हो गया. वह 95 वर्ष की थीं. वह अपने पीछे सात पुत्रों व दो पुत्रियों का भरापुरा परिवार छोड़ गई हैं. उनके निधन की खबर सुनकर सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपाई व ब्राह्मण समाज के लोगों ने बेलुंजा गांव स्थित उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. उनका अंतिम संस्कार दामोदर नदी चेचकाधाम घाट पर कर दिया गया. अंतियात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. माधुरी देवी के निधन पर स्थानीय विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, मुखिया भारो देवी, समरेन्द्र नाथ पाठक, मनोजकुमार तिवारी, सुधांशु राजवार, राधावल्लभ तिवारी, फटीक चौबे, नेपाल चन्द्र उपाध्याय, भाजपा नेता अंबिका खावास, दिलीप चौबे, खगेन्द्र नाथ महथा, बबलू चौबे, मुकेश बाउरी, राजीव चौबे, महादेव महथा, मनोरंजन तिवारी आदि ने शोक जताया है. यह भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-bauri-said-in-the-house-the-biggest-dark-chapter-after-emergency/">मॉनसून

सत्र : सदन में बोले बाउरी, इमरजेंसी के बाद का सबसे बड़ा काला अध्याय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही