Search

 
 
 

भाजपा ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग कर रही है : ददई दुबे

 
Bokaro: कांग्रेस ने सोमवार को डीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व पूर्व मंत्री ददई दुबे ने किया. इस दौरान ददई दुबे ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है. जो मामला 2012 में समाप्त हो गया था, उस मामले में ईडी अब पूछताछ के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बुला रही है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-the-connection-of-wasseypur-gang-came-to-the-fore/">रांची

हिंसा मामला: वासेपुर गैंग का कनेक्शन आया सामने
ददई दुबे ने कहा कि देश की जनता जान रही है कि भाजपा क्या कर रही है. इस वजह से आज कांग्रेस पूरे देश में विरोध दिवस मना रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि ईडी का उपयोग भाजपा कर रही है तो कांग्रेस ने भी उपाय सोच लिया है. भाजपा द्वारा की जा रही ओछी राजनीति देश के लिए ठीक नहीं है. भाजपा को इसका जबाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिसे ईडी व सीबीआई ने क्लीनचिट दे दिया है, उस मामले को फिर से उभारना उनके मंसूबों को स्पष्ट करता है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/after-communal-tension-in-ranchi-increased-vigil-in-bermo/">रांची

में सम्प्रदायिक तनाव के बाद बेरमो में बढ़ी चौकसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही