Search

 
 
 

बोकारो :  भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने सीएम पर बोला हमला, कहा हेमंत में नैतिकता नाम की चीज नहीं

 
Bokaro : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर चुनाव आयोग का तलवार लटका हुआ है, राजनीतिक गलियारों में कोलाहल हैं. सीएम का सेहरा किसके माथे बंधेगा, इसपर सार्वजनिक बहस छिड़ी है. चौक-चौराहों पर अफवाहों का बाजार गर्म है. घोषणा अब महामहिम राज्यपाल शुक्रवार को करेंगे. राज्य में अस्थिरता का माहौल कायम होने से कई तरह की राजनीति उथल-पुथल मची हुई है. राजनीतिक पार्टियों की ओर से बयानबाजी आनी शुरू हो चुकी है. हालांकि कई तरह की अटकलों के बीच अब मुख्यमंत्री की गद्दी से उतरना तो लगभग तय हो चुका है, जिस पर बयानों का दौर भी जारी है. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-news-11-director-arup-chatterjee-gets-bail-in-11-lakh-scam-case/">धनबाद:

न्यूज 11 के निदेशक अरूप चटर्जी को 11 लाख के घोटाला मामले में मिली जमानत

झारखंड की खनिज संपदाओं की लूट हुई- बिरंची नारायण

इसी बीच विपक्षी दल के मुख्य सचेतक सह बोकारो के भाजपा विधायक बिरंची नारायण सीएम के प्रति हमलावर हो गए है. उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि निर्णय अब आ चुका है और पूरा देश जान रहा है कि निर्णय इनके खिलाफ है. वहीं उन्होंने कहा कि नैतिकता सीएम के अंदर है ही नहीं.  इसलिए मेरा कहना है कि तनिक भी नैतिकता इनके अंदर हो तो सीएम सोरेन इस्तीफा दें. उन्होंने यह भी कहा कि उनके शासन में झारखंड की खनिज संपदाओं की जमकर लूट हुई, अधिकारियों की बोली लगी. उन्होंने कहा कि इससे पहले कि आप को बर्खास्त किया जाए. आप तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा सौंपा दें और झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता को बचाने का काम करें. इसे भी पढ़ें-राजधानी">https://lagatar.in/314-vehicles-increasing-every-day-in-the-capital-basic-facilities-remain-the-same/">राजधानी

में हर दिन बढ़ रहे 314 वाहन, बुनियादी सुविधाएं जस की तस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही