Search

 
 
 

बोकारो : बीजेपी एमएलए बिरंची का ग्रामीणों ने किया विरोध, लगाये मुर्दाबाद के नारे

 
Bokaro : सोनाबाद पंचायत के लोगों ने शुक्रवार को बोकारो से भाजपा विधायक बिरंची नारायण का विरोध करते हुए नारेबाजी की. मुर्दावाद के नारों के साथ विधायक का पुतला फूंका. ग्रामीणों ने श्री नारायण को झारखंड की संस्कृति, भाषा और खतियान का विरोधी बताते हुए उनकी गाड़ी को रोकने का भी प्रयास किया. भाजपा विधायक सोनाबाद पंचायत के काशीटांड स्थित आश्रम में पेवर ब्लॉक सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे. पुलिस की मौजूदगी के कारण विधायक अपने लाव लश्कर के साथ वहां से निकल गये.

पुलिस ने पुतला दहन करने से रोका

मौके पर पिंडराजोरा थाना पुलिस भी मौजूद थी, जिसने लोगों को पुतला दहन करने से रोका. इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये. भाषा संघर्ष समिति के सदस्य दशरथ महतो ने कहा कि विधायक विधानसभा में हमेशा झारखंडियों का विरोध करते हैं. हमेशा झारखंड विरोधी बात करते हुए नजर आते हैं. जब भी वे ग्रामीण क्षेत्रों में आएंगे, हम उनका विरोध करते रहेंगे.
इसे भी पढ़ें – फिर">https://lagatar.in/then-saharashree-subrata-roy-may-be-in-trouble-investors-applied-for-collective-fir-in-doranda-police-station/">फिर

मुश्किल में फंस सकते हैं सहाराश्री सुब्रत रॉय, निवेशकों ने सामूहिक FIR के लिए डोरंडा थाना में दिया आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही