Search

 
 
 

बोकारो : बीजेपी ने डेटा प्रबंधन एवं उपयोग विषय पर कार्यशाला आयोजित की

 
Bokaro : बोकारो जिला बीजेपी ने 22 जनवरी को डेटा प्रबंधन एवं उपयोग पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया. पार्टी डेटा प्रबंधन कार्यशाला राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश एवं बूथ स्तर पर कर रही है. पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का डेटा सरल एप पर उपलब्ध रहेगा. टच करते ही एप खुल जाएगी. एप के जरिए पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों तक अपनी बातें पहुंचाई जा सकती है. कार्यशाला में डेटा प्रबंधन का डेमो भी दिखाया गया. जिला डेटा प्रबंधन समिति के सोशल मीडिया प्रभारी अतनु चौधरी ने कहा विगत दो वर्षों से बीजेपी सरल ऐप पर कार्य कर रही है. इस एप पर बूथ से लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओँ का डेटा संग्रह मिलेगा. अब बीजेपी पूरी तरह डिजिटल फॉर्म में दिखेगी. जल्द ही सरल ऐप का विस्तार करते हुए मतदाताओं एवं समर्थकों को भी इससे जोड़ा जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=533580&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : अपराधियों ने लक्ष्मी मार्केट में की फायरिंग, कोई हताहत नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही