Search

 
 
 

बोकारो : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की कसमार में चुनावी सभा 17 को

 

Kasmar (Bokaro) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 नवंबर को बोकारो जिले के कसमार पहुंचेंगे. वह कसमार प्रखंड के सपाहीटांड़ खेल मैदान में गोमिया विधानसभा सीट से एनडीए समर्थित आजसू पार्टी के प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. सभा में भाजपा व आजसू के प्रदेश व जिला स्तर के कई बड़े नेता शिरकत करेंगे. कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है. सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को प्रसाशनिक अधिकारियों ने सभा स्थल का जायजा लिया. मंच समेत हैलीपैड का मुआयना किया. भाजपा व आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी नड्डा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा प्रखंड कार्यालय में बैठक की. यह जानकारी आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो ने दी.

यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-public-relations-campaign-launched-in-support-of-bjp-candidate-lobin-hembram-from-borio/">गोड्डा

: बोरियो से भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही