Search

 
 
 

बोकारो : भाजयुमो नेता चंद्रशेखर चौबे समर्थकों संग झामुमो में शामिल

 
Talgadia (Bokaro) : चास प्रखंड के धनडाबर में भायुमो नेता सह पूर्व सांसद पीएन सिंह के प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौबे उर्फ शेखर चौबे अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा से इस्तीफा देकर झामुमो में शामिल हो गए. धनडाबर दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में चंदनकियारी विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी उमाकांत रजक ने सभी का स्वागत किया. रजक ने उन्हें माला व अंगोछा पहनाकर झामुमो की सदस्यता दिलाई. कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड का तेजी से विकास हो रहा है. मौके पर बीडी चौबे, मुखिया रोहित रजक, इंद्रजीत कुमार हाजरा, रफीक आलम अंसारी, सुनील पाठक, किशोर तिवारी, अंकुश चौबे, आदित्य चौबे, इस्लाम अंसारी, अशोक चौबे, हलधर दास आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/successful-treatment-of-blood-cancer-patient/">रांची:

पारस हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर मरीज का हुआ सफल इलाज
[wpse_comments_template 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही