Search

 
 
 

बोकारो : आनंदमार्ग आवासीय विद्यालय में 310 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के आनंदमार्ग आवासीय उच्च विद्यालय खैराचातर की और से शनिवार को जररूतमंदों के बीच 310 कंबल का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बबिता देवी के हाथों लोगों को कंबल बांटा गया. बबिता देवी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में आनंदमार्ग की ओर से गरीबों, बुजुर्गो व दिव्यांगों कंबल देना अत्यंत ही पुण्य कार्य है. मौके पर विद्यालय के सचिव आचार्य देव प्रकाशानंद अवधूत, प्राचार्य रजनी रंजना, शिक्षाविद् विगन प्रसाद जायसवाल, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, नागेश्वर चौधरी, आनंद महतो, तुलसीदास जायसवाल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही