Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस विभाग ने चार फर्नेस परिचालन से हॉट मेटल उत्पादन का एक नया कीर्तिमान बनाया है. प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस की टीम ने इस वित्तीय वर्ष में 14 मार्च तक चार फर्नेस के परिचालन से 42 लाख 75 हज़ार 843 टन हॉट मेटल का उत्पादन किया. जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में चार फर्नेस के परिचालन से 42 लाख 64 हज़ार 800 टन हॉट मेटल का उत्पादन हुआ था. अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी व मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने उत्कृष्टता के इस नए बेंचमार्क को स्थापित किया है. बोकारो स्टील प्रबंधन ने टीम ब्लास्ट फर्नेस और इस उपलब्धि को हासिल करने में सहयोगी सभी विभागों को बधाई दी है. यह जानकारी बोकारो स्टील प्लांट के प्रमुख संचार मणिकांत धान ने दी. यह">https://lagatar.in/bokaro-distribution-of-medicines-and-sanitary-pads-among-schoolgirls/">यह
भी पढ़ें : बोकारो : स्कूली छात्राओं के बीच दवा व सैनीटरी पैड का वितरण [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : बोकारो : स्कूली छात्राओं के बीच दवा व सैनीटरी पैड का वितरण [wpse_comments_template]
Leave a Comment