Search

 
 
 

बोकारो : बीएलओ 21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर-घर जाकर मतदाताओं का करेंगे सत्यापन

 

चास प्रखंड कार्यालय सभागार में दिया गया प्रशिक्षण

Bokaro : बोकारो जिले के चास प्रखंड कार्यालय सभागार में 19 जुलाई को बीएलओ व पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. उन्हें मतदाताओं के घर-घर सत्यापन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि सत्यापन अभियान 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान पूरे एक माह तक सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र के अंतर्गत आने वाले घरों में जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. सत्यापन होने के बाद घरों के दरवाजे पर इसका स्टिकर भी चिपकाया जाएगा. दावा एवं आपत्ति के लिए 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक समय निर्धारित किया गया है. प्रशिक्षण में प्रेम कुमार, पंकज, शिव व अन्य निर्वाचन कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-teacher-removed-kalava-from-students-hand-fury-in-hindu-organizations/">बोकारो

: शिक्षक ने छात्र के हाथ से हटवाया कलावा, हिंदू संगठनों में रोष [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही