Search

 
 
 

बोकारो : रक्तदान अमृत महोत्सव, 100 यूनिट रक्त किया गया एकत्रित

 
Bokaro : अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन पर तेरापंथ युवक परिषद चास बोकारो द्वारा अन्य एनजीओ के सहयोग से लगाए गए मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव में बोकारो से 100+ यूनिट रक्त एकत्रित की गई. बोकारो मॉल में लगाए गए कैंप की शुरुआत बोकारो विधायक विरंची नारायण और कोडरमा विधायक नीरा यादव की उपस्थिति में वरिष्ठ श्रावक संपतमल बेद ने मंगलपाठ सुना कर किया. झारखंड एमबीडीडी कोऑर्डिनेटर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष के साथ विश्व की 20 देशों में 2000+ ब्लड डोनेशन कैंप लगे हैं जिसमें 150000+ यूनिट डोनेट करवाने का परिषद का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार का हमे इसमें भरपूर सहयोग मिल रहा है. मौके पर समाज के मदन, संजय बेद, उमेश जैन, माणिक चलानी, प्रकाश कोठरी, रेणु, किरण लोधा,पूनम बांठिया उपस्थित थे. कैंप को सफल बनाने में परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनय बेद, आदित्य जैन, अमृत लोधा, सौरव लोधा, शुभम चोपड़ा, दिव्य बेद, राहुल जैन, श्रेयांश जैन का सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-conflict-between-two-sides-in-land-dispute-country-made-pistol-recovered/">हजारीबाग:

जमीन विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत, देसी कट्टा बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही