Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सम्मानित किये गये विभिन्न ज़िलों के रक्तदाता

Bokaro : बोकारो रक्तवीर परिवार की ओर से नगर के सिटी पार्क पिकनिक स्थल में होली मिलन सह-रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में सिटी थाना प्रभारी महेश प्रसाद सिंह व हरला थाना प्रभारी संतोष कुमार शामिल हुए. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में रक्तदान के महत्व के बारे में बताया और रक्तवीरों को सम्मानित किया. संस्था के संयोजक एवं वरीय समाजसेवी मनोज सिंह ने परिवार के सदस्यों का मनोबल बढ़ाया. संस्था के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा संस्था के सदस्य हमेशा सेवा को तत्पर रहते हैं, पर एक दूसरे से मिल नहीं पाते हैं. इसी क्रम में होली मिलन का कार्यक्रम सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बोकारो रक्तवीर परिवार के सदस्यों के अलावा आसपास के जिलों के सदस्य भी शामिल हुए. आसनसोल से शिवम भगत, गोमो से कन्हैया, धनबाद से आलोक बर्णवाल, रांची से जयंत व हनी भाई मौजूद रहे. साथ ही बोकारो जेनरल अस्पताल के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ.श्रवण, केएम मेमोरियल ब्लड बैंक के प्रभारी राजेन्द्र व अमर झा, रेड क्रॉस ब्लड बैंक के राजकुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के रजनीश तिवारी, विनय कुमार, राजा सिंह, शानु, कमल नारायण, अजीत, दीपक, रोहित, अमरदीप, मनोज कुमार, माधव सहित अन्य का सराहनीय सहयोग रहा. यह">https://lagatar.in/bokaro-up-bjp-mp-harish-dwivedi-welcomed/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : यूपी के भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी का किया स्वागत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही