Search

 
 
 

बोकारो : ब्लड मैन सलूजा ने अपने जन्मदिन पर नेत्र जांच केंद्र का किया उद्घाटन

 
Bokaro : ह्यूमैनिटी सेवियर्स ने सोमवार को आभा सेवा सदन काशी झरिया में नेत्र जांच केंद्र की शुरुआत की. संस्था के वरीय सदस्य अमन मल्लिक ने कहा कि संस्था के संस्थापक ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर नेत्र जांच केंद्र का उद्घाटन किया गया. ब्लड मैन सलूजा ने कहा यह नेत्र जांच केंद्र का संचालन ह्यूमैनिटी सेवियर्स संस्था करेगी. [caption id="attachment_515926" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/NETRA-JAANCH-SHIVIR-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> नेत्र जांच केन्द्र के उद्घाटन के दौरान हरबंस सिंह सलूजा[/caption] उन्होंने कहा कि हमारी संस्था रक्तदान के क्षेत्र में झारखंड सहित पूरे देश में सेवा उपलब्ध करा रही है. इसके साथ-साथ पौधारोपण, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, दिव्यांग बच्चों को सहयोगी उपकरण उपलब्ध कराने जैसे सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभा रही है. संस्था की सक्रिय सदस्या मीना कुमारी ने कहा कि इस नेत्र जांच केंद्र का लाभ काशी झरिया व आसपास के लोगों को मिलेगा. संस्था के सदस्य सौरभ रस्तोगी ने कहा हमारी संस्था सेवा के हर क्षेत्र में काम कर रही है. आभा सेवा सदन के डॉ.डीके राउत ने सलूजा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि महीने में 2 दिन आंखों की जांच होगी व उन्हें चश्मा नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरविंदर सिंह टुटेजा उर्फ शैन्की, जयप्रकाश सिंह, राहुल कुमार, बलराज सिंह, अभिषेक कुमार व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-former-minister-madhav-lal-singhs-elder-daughter-in-law-passed-away/">यह

भी पढ़े : बेरमो : पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की बड़ी बहू का निधन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही