Bokaro : जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र बिशेश्वर धाम मंदिर परिसर स्थित तालाब से गुरुवार को तीन बच्चों का शव बरामद हुआ है. तीनों बच्चे बुधवार दोपहर से घर से गायब थे. पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. तीनों बच्चों के घर में मातम पसर गया है. वहीं तालाब से एक साथ तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी है.
बोकारो : तालाब से तीन बच्चों का शव बरामद, मातम पसरा
Last Updated: May 30, 2024 12:00 AM (IST)