Search

 
 
 

बोकारो : ऊपरघाट में जंगल से वार्ड सदस्य का शव बरामद

 

हत्या की आशंका, पुलिस ने एक संदिग्ध को लिया हिरासत में

Bokaro thermal : उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के बोरवापानी जंगल से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह वार्ड सदस्य नजरूल अंसारी (46 वर्ष) का शव बरामद किया है. जिस स्थान पर शव मिला, वह मृतक के घर से करीब एक किमी दूर जंगल में है. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्ट्या यह हत्या का मामला प्रतीत होता है. किसी ने नजरूल की हत्याकर शव को जंगल में महुआ पेड़ के नीचे फेंक दिया. घटनास्थल के बगल में ही उसकी बाइक भी मिली है. बताया गया कि महुआ चुनने गई महिलाओं ने पेड़ के नीचे वार्ड सदस्य का शव देखा. महिलाओं ने गांव आकर इसकी सूचना लोगों को दी. इसके बाद पेंक-नारायणपुर थाना को सूचना दी गई. थाना प्रभारी अनिल लिंडा ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. संदेह के आधार पर मालिक नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है. ज्ञात हो कि नजरूल अंसारी लगातार तीसरी बार वार्ड सदस्य निर्वाचित हुए थे. घर में पत्नी के अलावा दो पुत्रियां फरीजा खातून, अमीषा खातून व एक पुत्र युजेफा है. छोटी बेटी अमीषा खातून का निकाह अगले माह होने वाला था. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-2-notorious-criminals-planning-crime-arrested/">साहिबगंज

: अपराध की योजना बना रहे 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही