Bokaro : तेतुलिया में सर्जन डॉक्टर इरफान अंसारी पर जानलेवा हमले के बाद रविवार शाम सुरक्षा में सरकारी बॉडीगार्ड तैनात कर दिया गया है. एसपी चंदन कुमार झा रविवार को उनके घर जाकर घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद सार्जेंट मेजर को बॉडीगार्ड मुहैया करने का आदेश दिया. घटना शनिवार रात की है जब डॉक्टर चास स्थित मुस्कान अस्पताल से ड्राइवर के साथ कार से मकदूमपुर अपने घर जा रहे थे. इस क्रम में जब तेतुलिया पंहुचे तो दो युवकों ने दो तरफ से ताबड़तोड़ गोली फायर करना शुरू कर दिया. गोली डॉक्टर को तो नही लगी, पर पांच गोली कार के बॉडी व कांच में फंसकर रुक गए. घटना के 24 घंटे बाद भी मामले में सेक्टर 12 पुलिस के हाथ खाली है. इसे भी पढ़ें–हिंदी">https://lagatar.in/hindi-feature-film-aa-bhi-jaao-piya-will-be-released-on-7th-anurag-mishra-will-be-seen-in-negative-character/">हिंदी
फीचर फिल्म ‘आ भी जाओ पिया’ 7 को होगी रिलीज, निगेटिव किरदार में नजर आएंगे अनुराग मिश्रा
के दरबार में डीसी-एसपी ने टेका मत्था, पूजा पंडालों का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
फीचर फिल्म ‘आ भी जाओ पिया’ 7 को होगी रिलीज, निगेटिव किरदार में नजर आएंगे अनुराग मिश्रा
किसी से कोई दुश्मनी नहीं- डॉ. इरफान
घटना से सम्बंधित कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. इसे देखते हुए एसपी ने हेडक्वाटर डीएसपी मुकेश कुमार व सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में मामले के उदभेदन के लिए एसआइटी का गठन कर दिया है. जिसमें सेक्टर 12, सिटी, बालीडीह पुलिस के तेज तर्रार ऑफिसर के साथ टेक्निकल सेल को भी शामिल किया गया है. एसपी ने बताया कि डॉक्टर से घटना की पूरी जानकारी ली गई, परंतु उन्हें घटना से संबंधित कोई अंदाजा नहीं है. उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, ना ही किसी प्रकार का कोई धमकी मिली है. ऐसे में एसआइटी हर बिंदु पर गहनता से अध्ययन करते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है. बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को सामने लाया जाएगा. इसे भी पढ़ें–माता">https://lagatar.in/dc-sp-bowed-in-matas-court-inspected-worship-pandals/">माताके दरबार में डीसी-एसपी ने टेका मत्था, पूजा पंडालों का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Leave a Comment