Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बीओआई ने पीएनबी को 7 विकेट से हराकर जीता खिताब

Bokaro : बैंक इंश्योरेंस स्पोर्ट्स एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन (बिस्को) ने रविवार को संत जेवियर स्कूल मैदान में बिस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया. टूर्नामेंट में 6 टीमों ने भाग लिया. पहले सेमीफाइनल में बैंक ऑफ इंडिया बनाम केनरा बैंक के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें बैंक ऑफ इंडिया ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई. दूसरा सेमीफाइनल पंजाब नेशनल बैंक बनाम इंडियन बैंक के बीच हुआ. जिसमें पंजाब नेशनल बैंक ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई. फाइनल मुकाबला बैंक ऑफ इंडिया बनाम पंजाब नेशनल बैंक के बीच हुआ. जिसमें बैंक ऑफ इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल कर बिस्को क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन बनी. पंजाब नेशनल बैंक ने रनर टीम का खिताब हासिल किया. टूर्नामेंट में मैन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बॉलर का खिताब बैंक ऑफ़ इंडिया के मनीष चंचल को मिला. बेस्ट बैट्समैन पीएनबी के अमन सौरव रहे. क्षेत्ररक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए केनरा बैंक के सुमित को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया व कठिन कैच के लिए सर्वश्रेष्ठ कैच का पुरस्कार इंडियन बैंक के विक्की कुमार को दिया गया. सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के रूप में बैंक ऑफ इंडिया के तन्मय चटर्जी को पुरस्कृत किया गया. इंडियन बैंक के राजेश कुमार सिन्हा को फेयर प्ले पुरस्कार दिया गया. बेस्ट मैच कमेंट्री के लिए राजीव कुमार भारद्वाज, भारतीय स्टेट बैंक को भी पुरस्कृत किया गया. पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख सह बिस्को के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने पुरस्कृत किया. उद्घाटन के अवसर पर अन्य महत्वपूर्ण बिस्को सदस्यों में पंजाब नेशनल बैंक के उपमंडल प्रमुख दीपक मेहतानी, बैंक ऑफ इंडिया के उप आंचलिक प्रबंधक लक्ष्मीकांत डागरा, कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धेश नारायण दास, केनरा बैंक के वरीय प्रबंधक सह बिस्को उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, मनोज कुमार के साथ महासचिव राघव कुमार सिंह उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-advocating-to-stop-the-contractual-practice-in-industries/">यह

भी पढ़ें : बोकारो :  उद्योगो में ठेकेदारी प्रथा बंद करने की वकालत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही