Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सत्यपाल मलिक के सवालों को लेकर बोकारो विकास फोरम का मौन धरना

Bokaro : जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की कार्यशैली पर उठाए गए सवालों को लेकर बुधवार को बोकारो विकास फोरम की ओर से बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक पर एकदिवसीय सांकेतिक मौन धरना दिया गया. इस दौरान फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व पूर्व राष्ट्रपति पर उनके ही द्वारा चुने हुए गवर्नर सत्यपाल मलिक ने देश और सेना की सुरक्षा पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाया है. पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि पुलवामा हमला भारत सरकार की सोची-समझी साजिश है, जिसके कारण इतनी बड़ी घटना हुई. भारत माता के 40 जवान शहीद हो गए. यह केन्द्र सरकार की लापरवाही है. इस घटना की नाकामियों को छुपाते हुए केन्द्र सरकार ने जवानों की श्रद्धांजलि के कार्यक्रमों को इवेन्ट बना दिया. अनिल सिंह ने कहा कि आखिर 56 इंच का सीना वाले प्रधान सेवक सत्यपाल मल्लिक की बातों पर क्यों झुक गए. यह भी एक बड़ा सवाल है. धरना स्थल पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रास नारायण सिंह, भोजपुरिया सम्राट लखन सिंह, सेवा दल के अनिल सिंह, राम कुमार झा, अमन सिंह, मिलन कुमार, हसन राजा, सागर कुमार, रोशन कुमार, पप्पू, सोनू, विवेक, सुजीत, अखिलेश, राजकुमार, मिंटू, पप्पू, मुकेश, कल्लू, रमेश गोप व अन्य मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/bermo-bjp-people-paid-tribute-to-late-bjp-leader-kapil-dev-singh/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : दिवंगत भाजपा नेता कपिल देव सिंह को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही