Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: बोकारो इस्पात कामगार यूनियन ने एडीएम बिल्डिंग पर किया प्रदर्शन

Bokaro : वेज रिवीजन समझौता पूरा करने, 39 माह का एरियर भुगतान ग्रेच्युटी और अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक ने नया मोड़ से जुलूस निकाला और एडीएम बिल्डिंग पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री कॉमरेड रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि अधूरा वेतन समझौता, 39 माह का बकाया एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस के साथ अन्य एलाउंस पर फैसला नहीं होना ठेका मजदूरों के साथ सेल प्रबंधन का सौतेला व्यवहार है. लगभग 14 महीने बीत जाने के बाद भी हमारा वेज रिवीजन अधूरा है. जिससे मजदूरों में प्रबंधन के ख़िलाफ़ ख़ासा आक्रोश है. रामाश्रय सिंह ने कहा कि समय रहते मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो परिणाम भयावह होगा. प्रदर्शन में बृजेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, बीके लहरी, एमए अंसारी, बीके रामानंद, किशोर सिंह, कृष्णा राम, राजीव रंजन, एसबी सिंह, अजय कुमार, काली पद रजक, एचजी राय, आरएस डे, भारत भूषण, रफत उल्लाह, आरआर दास  सहित कई लोग शामिल थे. यह">https://lagatar.in/https-lagatar-in-bermo-completion-of-three-day-girls-kabaddi-training/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : डीपीएस बोकारो के आदित्य ने नेशनल जूनियर साइंस एग्जाम में कामयाबी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही