Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : दिनभर घने कोहरे के चादर में लिपटा रहा बोकारो

Bokaro : बोकारो में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. जहां शनिवार के मुकाबले रविवार को ज्यादा कुहासा रहा. सोमवार को सूर्य सुबह से शाम तक दिखाई नहीं पड़े. ऐसे में सड़क पर लोगों की आवाजाही भी कम देखी गई. जोगिंग और एक्सरसाइज करने वालों की तादाद भी कम देखी गई. अत्यधिक कुहासा और ठंड के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे. शहर के चौक चौराहों, निगम के मुहल्ले में अबतक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. हालांकि उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर कंबल वितरण किए जा रहे हैं.

         घंटों लेट पहुंच रही हैं ट्रेंने और टूरिस्ट बसें

अंतरराज्यीय बस स्टैंड बोकारो में 5 घंटे बिलंब से रविवार को कई टूरिस्ट बसें पहुंची है. एजेंट संतोष कुमार ने कहा कि घने कोहरे के कारण 3 बजे सुबह आने वाली बसें 7 और 8 बजे सुबह पहुंची है. वहीं बोकारो रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक एके हलदर ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से 10 घंटे तक बिलंब से पहुंची है. बताया कि लगभग ट्रेनें कोहरे के कारण बिलंब है. डाउन मे चलने वाली ट्रेनों पर कोहरे का प्रभाव काफी पड़ा है. यह">https://lagatar.in/bokaro-husband-mother-in-law-and-father-in-law-sentenced-to-10-10-years-in-dowry-murder/">यह

भी पढ़े : बोकारो : दहेज हत्या में पति, सास व ससुर को 10-10 साल की सजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही