Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : रामगढ़-बोकारो फोरलेन में बोलेरो पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी, खलासी की मौत, ड्राइवर गंभीर

Advertisement
Advertisement
Bokaro : रामगढ़-बोकारो फोरलेन के सिवनडीह कांटाघर के पास एक बोलेरो पिकअप वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस सड़क हादसे में खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि ड्राइवर की हालत गंभीर है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी माराफारी थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और क्रेन की मदद से पिकअप वैन में फंसे खलासी का शव निकाला. पुलिस ने शव को पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया.

टेक्निकल खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकअप वैन

पुलिस ने ड्राइवर को बोकारो के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिकअप वैन सेक्टर 9 की बतायी जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बोलेरो पेटरवार से बोकारो की तरफ जा रही थी. एनएच फोरलेन सिवनडीह कांटाघर के पास वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि टेक्निकल खराबी की वजह से बोलेरो बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसे भी पढ़े ; कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-children-get-excited-due-to-the-start-of-offline-classes-it-is-necessary-to-follow-the-corona-guidelines/124822/">कोडरमा

: ऑफलाइन क्लास शुरू होने से बच्चे हुए उत्साहित, कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही