Search

 
 
 

बोकारो : जिन सोसायटी में सामुदायिक भवन वहां बनेगा बूथ- डीसी

 

छूटे लोगों से मतदाता सूची में नाम जोड़वाने की अपील

Bokaro : बोकारो की डीसी विजया जाधव ने कहा कि जिन अपार्टमेंट व सोसायटी में सामुदायिक भवन हैं, वहां मतदान केंद्र बनाया जायेगा. निर्वाचन आयोग के निदेर्शानुसार एक जुलाई से मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू होगा. डीसी बुधवार को समाहरणालय सभागार में प्रेसवार्ता में जानकादी दे रही थीं. कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम दो चरणों में Pre-revision Activities and Revision Activities के तहत होगा.Pre-revision गतिविधियां 25 जून से 24 जुलाई तक चलेंगी. वहीं, Revision गतिविधियों का समय 25 जुलाई से 20 अगस्त तक निर्धारित है. 25 जुलाई को एकीकृत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा. उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2024 को अहर्ता तिथि मानते हुए 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ा जाएगा. इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर 24 जुलाई तक सर्वे करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही