Search

 
 
 

बोकारो : लड़कियों में बीएसके कॉलेज मैथन, लड़कों में बीबीएम बलियापुर विजयी

 

बीबीएमकेयू इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

Bokaro : विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन 23 अगस्त बुधवार को चास कॉलेज, चास में हुआ. बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला बीएसके कॉलेज मैथन और आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर धनबाद के बीच खेला गया. बीएसके कॉलेज मैथन ने 3 गोल से जीत हासिल की. वहीं, बालक वर्ग में बीबीएम कॉलेज बलियापुर ने बीएसके मैथन को एक गोल से हरकार खिताब अपने नाम किया. बालक वर्ग के फाइनल में बीएसके मैथन और बीबीएम बलियापुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. दोनों टीमें निधारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकीं. अंत में परिणाम के पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लेना पड़ा, जिसमें बीबीएम कॉलेज बलियापुर ने एक गोल से जीत दर्ज की. इससे पहले फाइनल मैच का उद्घाटन पूर्व प्राचार्य प्रो. पीएल वर्णवाल व कॉलेज के प्राचार्ज डॉ. ओपी  सिंहा ने  खिलाड़ियो के साथ  परिचय प्राप्त कर किया. फाइनल की विजता टीमों को मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. पीएल वर्णवाल ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं, उपविजेता टीम को चास कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओपी सिंहा ने ट्रॉफी प्रदान की. मौके पर डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. एसएन त्रिपाठी, डॉ. एसएन पाण्डेय, प्रो. आनन्द मोहन, प्रो. एन सिंह,  प्रो. केके सिंह, प्रो. केएन झा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-5-arrested-in-case-of-robbery-with-businessman-in-gomia-2-country-made-katta-and-bullet-recovered/">बेरमो

: गोमिया में व्यवसायी के साथ लूटपाट मामले में 5 गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा व गोली बरामद  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही