Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : स्वरोजगार के लिए युवा व महिलाओं को हुनरमंद बनाएगी बीएसएल और डालमिया भारत

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट और डालमिया भारत सीमेंट ने नाबार्ड के सहयोग से बोकारो में एक नई पहल की है. इसके तहत बीएसएल के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) और डालमिया भारत फाउंडेशन ने आस-पास के परिक्षेत्र में रहने वाले युवाओं के बीच स्वरोजगार विकसित करने के उद्देश्य से दीक्षा केन्द्र की शुरुआत की है. बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर-1 सी स्थित बोकारो इस्पात विद्यालय में स्थापित इस केन्द्र में युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षित कर हुनरमंद बनाया जाएगा, ताकि वे स्वरोजगार की दिशा में उन्मुख हो सकें. [caption id="attachment_571143" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/DEEKSHA-KENDRA-300x175.jpg"

alt="" width="300" height="175" /> बोकारो में सज-धजकर तैयार दीक्षा केन्द्र[/caption]

                प्रेस-कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी

शुक्रवार को बीएसएल और डालमिया भारत सीमेंट की एनजीओ डालमिया भारत फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की गई. बीएसएल के सीजीएम मनीष जलोटा व जीएम सीआरके सुधांशु ने बताया कि बीएसएल, डालमिया भारत फाउंडेशन और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में संचालित इस साझा दीक्षा केन्द्र में भारत सरकार के एनएसडीसी (नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) से मान्यता प्राप्त पांच ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिसमें असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, सोलर टेक्नीशियन, जेनरल ड्यूटी असिस्टेंट, कस्टमर रिलेशन मैनेजर और सिलाई मशीन ऑपरेटर के प्रशिक्षण शामिल हैं.  प्रशिक्षणार्थियों को डिजिटल लिटरेसी ट्रेनिंग भी दी जाएगी. अगले माह से प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा.

  15 मार्च शुरु होगा नामांकन, महिलाओं व दिव्यांगों के लिए निशुल्क

प्रत्येक प्रशिक्षण कोर्स में 30-30 लाभुकों का नामांकन किया जाएगा. नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो जाएगी. बोकारो जिला में रह रहे विस्थापितों को इस केन्द्र में नामांकन में प्राथमिकता दी जाएगी. आठवीं पास उत्तीर्ण ही  नामांकन करा पाएंगे. प्रशिक्षण शुल्क एक हजार रुपया मासिक होगा, जबकि महिलाओं व दिव्यांगजनों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण की अवधि एनएसडीसी द्वारा निर्धारित अधिकतम तीन माह की होगी. पत्रकार वार्ता में बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक मनीष जलोटा, महाप्रबंधक सीआरके सुधांशु, प्रमुख संचार मणिकांत धान, जनसंपर्क विभाग के अमित माथुर तथा डालमिया भारत सीमेंट की ओर से महाप्रबंधक सुभाष कुमार, प्रबंधक अमित सिंह, उप महाप्रबंधक संजय बी कुमार व प्लांट सीएसआई प्रमुख उमेश प्रसाद उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-peace-committee-meeting-on-holi-and-shab-e-barat/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : होली व शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही